Mukhyamantri Work From Home Yojana 2023- Online Form, Eligibility Criteria Check- मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना

By | December 11, 2022

Mukhyamantri Work From Home Yojana 2023- Online Form, Eligibility Criteria Check:- कोरोना संक्रमण के दौरान राज्य में लगे लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां चली गई थी और कमाई का कोई वैकल्पिक स्रोत भी नहीं रहा। ऐसे में परिवार कैसे चले इसे लेकर पुरुषों के साथ महिलाओं की भी चिंता बढ़ गई। इस स्थिति से निजात पाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से Mukhyamantri Work From Home Yojana 2023 के क्रियान्वयन के लिए बनाए पोर्टल https:// mahilawfh. rajasthan. gov. in पर महीने भर में 15 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन आए हैं। पोर्टल पर योजना के तहत 35 से ज्यादा नियोक्ता कंपनियों ने 4 हजार से ज्यादा जॉब जानकारी साझा की है। अब तक 100 से ज्यादा महिलाओं को घर बैठे निजी कंपनियों की ओर से काम दिया गया है।

Mukhyamantri Work From Home Yojana 2023

Mukhyamantri Work From Home Yojana 2023 Apply Online form, Rajasthan CM Work From Home Yojana 2023, CM Work From Home Yojana 2023, Mukhyamantri Work From Home Yojana 2023 Ke Liye Apply Kaise Kare मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रोजगार एवं आजीविका के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को बढ़ाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए वर्क फ्रॉम होम योजना 2023 की शुरुआत की गई है। इस योजना में राजस्थान की मूल निवासी महिलाओं को घर बैठे रोजगार दिया जाएगा। Mukhyamantri Work From Home Scheme 2023 नोटिफिकेशन निदेशालय महिला अधिकारिता, झालाना संस्थानिक क्षेत्र जयपुर की ओर से जारी किया गया है। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए पोर्टल जारी कर दिया गया है। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।

Mukhyamantri Work From Home Yojana 2023

Rajasthan CM Work From Home Scheme 2022 कौन-2 से काम करें होंगे ?

राजस्थान सरकार ने कामकाजी महिलाओं को घर बैठे काम करने के लिए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना जारी की है। इस योजना में टैक्स मित्र, एलईडी बल्ब, फिनाइल, डिजिटल मार्केटिंग, नारियल-फूल झाडू, सूखे मेवे के पाउडर की पैकिंग, नमक पैकिंग, टीम सीनियर एक्जीक्यूटिव, स्टूडेंट-पेरेंट कंसलटेंट, नेट, जावा नेटवर्किंग सहित कई तरह के काम महिलाओं को कंपनियां घर बैठे ही दे रही हैं। योजना के तहत विधवा, परित्यक्ता, दिव्यांग सहित घरेलू या किसी अन्य हिंसा से पीड़ित महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

Mukhyamatri Work From Home Yojana के तहत आधिकारिक पोर्टल पर लगभग 18 से भी अधिक कंपनियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसमें महिलाएं अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकती हैं। Mukhyamantri Work From Home Scheme 2023 में 20000 महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। महिलाओं को उनकी अभिरुचि एवं क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए वर्क फ्रॉम होम से जोड़ा जाएगा। जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करना चाहती हैं वह इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।

Rajasthan Gargi Puraskar Yojana 2022-23 Online Form गार्गी पुरस्कार योजना

राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना 2023

Rajasthan Free Scooty Yojana 2023 दिव्यांग/ देवनारायण फ्री स्कूटी स्कीम

@mahilawfh.rajasthan.gov.in Women Work from Home Yojana Eligibility

Mukhyamantri Work From Home Scheme 2023

Eligibility Criteria

  • महिला अभ्यर्थी राजस्थान में निवास करती हो
  • महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष हो (आवेदन करने की तिथि को आधार मानकर)
  • आवेदन करने हेतु महिलाओं के पास जन आधार नंबर और आधार नंबर होना जरूरी है।

इस योजना में सबसे पहले किन महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी

CM Work From Home Yojana 2022 में निम्नलिखित श्रेणी की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • विधवा।
  • परित्यकता/तलाकशुदा।
  • दिव्यांग।
  • हिंसा से पीड़ित महिला।

Check Guidelines

  1. निदेशालय महिला अधिकारिता द्वारा DOIT&C के माध्यम से पोर्टल तैयार करवाया जाएगा या पोर्टल पर वर्क फ्रॉम होम-जॉब वर्क के अवसर उपलब्ध करवाने वाले नियोजनकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। तदनुसार इच्छुक महिलाओं का पंजीकरण करवाया जाएगा।
  2. योजना के क्रियान्वयन हेतु निदेशालय महिला अधिकारिता में योजना क्रियान्वयन इकाई का गठन किया जाएगा। जिसके द्वारा निम्नानुसार कार्य किये जाएगें।
  • विभाग द्वारा प्रदत्त लक्ष्यो के अनुरूप महिलाओं को वर्क फ्रॉम हॉम-जॉब वर्क से जोड़ना।
  • तकनीकी/कौशल एवं अन्य किसी क्षेत्र में दक्ष महिलाओं को जो वर्क फ्रॉम होम-जॉब वर्क करने की इच्छुक है उनके अधिकाधिक आवेदन आमंत्रण हेतु प्रयास करना।
  • पोर्टल पर प्राप्त डाटा का विश्लेषण तथा रिपोर्ट जनरेशन।
  • सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के नियोजको से सम्पर्क एवं समन्वय कर उनके यहाँ उपलब्ध वर्क फ्रॉम हॉम-जॉब वर्क के अवसरो की पहचान करना तथा महिलाओं को इनसे जोड़ना।
  • योजना के प्रचार-प्रसार हेतु आईईसी सामग्री तैयार करना।
  • योजना से औद्योगिक संस्थाओं को जोड़ने तथा उनके संवेदीकरण हेतु कार्यशाला, सेमिनार इत्यादि का आयोजन। योजना के माध्यम से वर्क फ्रॉम हॉम-जॉब वर्क से लाभान्वित महिला की समय-समय पर ट्रेकिंग, मोनिटरिंग कर विभाग को रिपोर्ट करना।
  • पोर्टल पर प्राप्त डाटा का विश्लेषण करते हुए विभाग को नवाचार संबन्धी सुझाव देना।

How to Apply Mukhyamantri Work From Home Yojana 2023

Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2022 के लिए पोर्टल जारी कर दिया गया है।

  • सबसे पहले राजस्थान गवर्नमेंट के वर्क फ्रॉम होम पोर्टल https://mahilawfh.rajasthan.gov.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर Current Opportunities सेक्शन में विभिन्न जॉब दिखाई देंगी।
  • इनमें से आप जो कार्य करना चाहती है उनके आगे Apply Now लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसमें यदि आप पहली बार अप्लाई कर रही हैं तो आपको New User Register पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना जनाधार नंबर और आधार नंबर डालकर Fetch Details पर क्लिक करना है। इसके बाद ओटीपी से वेरीफाई करना है।
  • अब आपको User Name और Password प्राप्त हो जाएगा। आपको मोबाइल पर भी SMS प्राप्त हो जाएगा।
  • इसके बाद आपको ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर जाना है और जिस जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। उसके अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगइन करना है।
  • अब आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी देनी है और संबंधित डॉक्यूमेंट से अपलोड करने हैं। यदि आपके पास एक्सपीरियंस या आरएससीआईटी है तो आप इसकी जानकारी भी दे सकते हैं।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर देना है। इसके बाद संबंधित संस्था द्वारा आपकी दी गई डिटेल और डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी। आपका एप्लीकेशन एक्सेप्ट होने पर मोबाइल एसएमएस के माध्यम से सूचना दे दी जाएगी।

Check Important Links

Apply Online Form Click Here
Official Notification Check Here
Official Site Click Here

FAQ- Rajasthan Women Work From Home Yojana 2023

Que- मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2023 का ऑनलाइन फॉर्म कब जारी होंगे ?
उत्तर- विभाग ने मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम आवेदन फॉर्म जारी कर दिए है।

Que- मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम स्कीम ऑनलाइन फॉर्म 2023 कैसे अप्लाई करें?
Ans- आवेदन पत्र की पूरी प्रक्रिया हमने ऊपर दी है।

Note:- यदि किसी महिला को Mukhyamantri Work From Home Yojana 2023- Online Form, Eligibility Criteria में कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वे हमें कमेंट कर सकते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *