B.Ed Sambal Yojana for Widow and Divorced Women विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना ऑनलाइन फॉर्म 2022-23

By | December 26, 2022

Rajasthan govt announced CM B.Ed Sambal Yojana for Widow and Divorced Women. CM Sambal Yojana Online Forms, registrations are available on official site given below. CM B.Ed Sambal Yojana for Widow and Divorced Women online Form Start from 20th Oct 2022 to 15th Jan 2023 also. We have given below complete details also-

राजस्थान सरकार ने राज्य में बी.एड. में प्रवेश लेने वाली विधवा, निराश्रित महिलाओं के लिए विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी।एड।) संबल योजना की शुरुआत की है। विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना के तहत राज्य में जो भी निराश्रित और विधवा महिलाएं है, जो अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं, उनकी पूरी पढ़ाई का खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा। यह योजना संशोधन उपरान्त शैक्षणिक सत्र 2015-16 से लागू है।

B.Ed Sambal Yojana for Widow and Divorced Women 2022-23

राजस्थान सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में ये जाना कि राज्य में विधवा महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं है और वे निराश्रित हैं। इसी वजह से B.Ed Sambal Yojana for Widow and Divorced Women 2022-23 को राज्य में लागू किया गया था, ताकि उन महिलाओं की स्थिति को ठीक किया जा सके। ऐसे में उन्हें आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक विकास में भी सहायता मिलेगी।

B.Ed Sambal Yojana for Widow and Divorced Women 2022-23

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना पात्रता Eligibility for Scheme

  • आवेदक राजस्थान की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • जिन विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं ने बी.एड की डिग्री प्राप्त कर ली है, उन्हे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • इस योजना का लाभ उन्ही महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने आगामी वर्ष 2021-22 में राज्य में स्थित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में बी.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर अध्ययनरत छात्राध्यापिका योजना में आवेदन हेतु पात्र होगी।
  • इसके अतिरिक्त विधवा प्रशिक्षणार्थी होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (स्व-प्रमाणित प्रति) एवं परित्यक्ता छात्राध्यापिका की स्थिति में सक्षम न्यायालय / काजी द्वारा जारी तलाकनामें की प्रमाणित प्रति /डिग्री आवश्यक रूप से संलग्न होनी चाहिए। समझौता आधार पर दिये गये तलाक मान्य नहीं होंगें।

B.Ed Sambal Yojana for Widow and Divorced Women Required Documents

  1. निवास प्रमाण पत्र
  2. आवेदक महिला अगर विधवा है तो पति की मृत्यु का प्रमाण-पत्र
  3. आधार कार्ड
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. भामाशाह कार्ड (जन आधार कार्ड )
  6. महाविद्यालय में जमा फ़ीस की रशीद
  7. कक्षा 10 व 12 की अंकतालिका
  8. बीपीएल प्रमाण पत्र
  9. महिला का बैंक में बचत खाता
  10. अगर महिला तलाकशुदा है तो नॉन जुड़ीशियल स्टांप पर नोटेरी द्वारा प्रमाणित शपथ-पत्र जिसमे पति और पत्नी के साथ पिता के हस्ताक्षर होने चाहिए।
  11. मुस्लिम महिला के पक्ष में काजी द्वारा जारी तलाकनामे की कॉपी के साथ नॉन जुड़ीशियल स्टांप पर नोटेरी द्वारा प्रमाणित शपथ-पत्र लगा होना चाहिए।
  12. अन्य छात्रवृति का लाभ नहीं लिया इसका शपथ पत्र।

विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री संबल योजना ऑनलाइन फॉर्म How to Apply

  • राजस्थान की मुख्यमंत्री संबल योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को यहाँ जान सकते हैं।
  • योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एसएसओ राजस्थान पोर्टल sso.rajasthan.gov।in पर जाना होगा।
  • इसमें आपका होमपेज खुलेगा जिसमे “Citizen” सेक्शन पर क्लिक करके ‘Bhamashah’ ‘Aadhaar Card’ ‘Facebook’ ‘Google’ ‘Twitter’ पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन (SSO ID Registration) करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से लॉगिन (SSO ID Login & Password) करना है।
  • लॉगिन करने के बाद “Scholarship” के विकल्प पर क्लिक करें जिससे एक नया पेज खुलेगा।
  • इस नए पेज पर आपको ‘Department Name’ के सेक्शन में “विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी।एड।) संबल योजना” पर क्लिक करके अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना है।
  • इस पेज पर आपको अपनी सभी जानकारी जैसे- शैक्षिक क्षत्र (Academic Year), विश्वविद्यालय (University), प्रवेश की तिथि आदि भर कर नीचे दिये गए “Submit” के बटन पर क्लिक करके अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर दें।
  • इस प्रकार आपका आवेदन पूरा और सफल हो जायेगा। इसके बाद सरकार द्वारा जांच के बाद लाभार्थी निराश्रित महिला को उसकी पूरी पढ़ाई का खर्च दे दिया जाएगा।

Note:- If any applicants have query or suggestion regarding B.Ed Sambal Yojana for Widow and Divorced Women 2022-23 then they can comment us.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *