Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2022-23 Check Level-2 Subject Wise Non-TSP/ TSP Seats

By | January 29, 2023

Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2022-23 RSMSSB Level-2 Subject Wise Non-TSP/ TSP Seats through below given official details. The Rajasthan Staff Selection Commission has announced Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2022 Notification. Total 48000 Posts has been announced for Level-1 & Level-2 categories. Now candidates can check RSMSSB Level-2 Subject Wise Vacancy list through the below given table.

Latest Update 27th Jan:- लेवल वन की -1 पारी में और लेवल-2 की 8 पारी में होगी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 की तैयारियां प्रारम्भ कर दी है। बोर्ड की ओर से यह परीक्षा 25 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित की जायेगी। इसमें 48 हजार पदों के लिए 963253 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लेवल-1 की परीक्षा एक पारी में होगी और लेवल-2 की परीक्षा 8 पारियों में आयोजित की जायेगी। 25 से 28 फरवरी तक प्रतिदिन दो पारी होगी और 1 मार्च को केवल 1 पारी में परीक्षा होगी। पहली पारी सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

एडिशनल स्नातक डिग्री धारी रीट -2022 के लिए पात्र होंगे, हाई कोर्ट ने दिए निर्देश

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से शुक्रवार को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इस भर्ती की मेरिट राज्य स्तर पर ही बनेगी। विज्ञप्ति के अनुसार सामान्य-अनारक्षित वर्ग को 60 फीसदी (टीएसपी व नॉन टीएसपी), अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 55 फीसदी (नॉन टीएसपी), 36 फीसदी (टीएसपी), अनुसूचित जाति वर्ग के लिए ओबीसी, एमबीसी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 55 फीसदी लाना अनिवार्य होगा। समस्त श्रेणी की विधवा और परित्यक्ता महिलाएं एवं पूर्व सैनिक के लिए 50 प्रतिशत, दिव्यांग वर्ग को 40 प्रतिशत, सहरिया जनजाति के लिए 36 प्रतिशत न्यूनतम अंक लानेे होंगे।

Upper Primary School Teacher (Level-2) 2022 : Notification

Primary School Teacher (Level-1) 2022 : Notification

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती: शिक्षा विभाग ने स्थिति स्पष्ट की- नहीं होगी न्यूनतम अंकों की बाध्यता

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में न्यूनतम अंकों की बाध्यता नहीं होगी। रीट के चलते भर्ती में दूसरी बाध्यता का नियम नहीं लगाया जाएगा। गुरुवार को शिक्षा संकुल में सीएमओ के निर्देश पर शिक्षा विभाग व राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई। इसमें विभाग ने न्यूनतम अंक संबंधी संशय को दूर कर दिया। एनसीटीई के नियम के अनुसार रीट उत्तीण सभी अभ्यर्थी योग्य हैं।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2022-23

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल प्रथम और द्वितीय) के 48 हजार पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। भर्ती के लिए 21 दिसंबर से 19 जनवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। 25 से 28 फरवरी तक भर्ती परीक्षा होगी। रीट में उत्तीर्ण करीब आठ लाख अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार लेवल वन के कुल 21 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 19192 और अनुसूचित क्षेत्र के 1808 पद शामिल हैं। इसी प्रकार लेवल-2 के कुल 27 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 22790 और अनुसूचित क्षेत्र के 4210 पद शामिल हैं। भर्ती में विशेष शिक्षा के लिए 4500 पद शामिल किए गए हैं। भर्ती की विस्तृत विज्ञप्ति आवेदन की अंतिम तिथि से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। भर्ती में लेवल-2 के 1500 पद बढ़ाए गए हैं। इसलिए सभी अभ्यर्थी यहाँ से Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2023 District Wise चेक कर सकते है। राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 के लिए योग्य एवं पात्र अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

पोस्टिंग के लिए आवेदन के साथ ही भरनी होगी जिलों की प्राथमिकता- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 16 दिसंबर को अध्यापक भर्ती -2022 का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया। इसमें लेवल-1 और लेवल-2 के पदों की जिलेवार डिटेल दी गयी है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस भर्ती की मेरिट राज्य स्तर पर ही बनाई जायेगी। अभ्यर्थियों को यह भी कहा गया है कि आवेदन के समय ही उन्हें पोस्टिंग के लिए इच्छित जिलों की प्राथमिकता भरनी होगी। इसको भरना अनिवार्य किया गया है। यानी परिणाम के बाद मेरिट के आधार पर जिला आवंटन तुरंत हो सकेगा।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2022-23

RSMSSB 3rd Grade Teacher Level-1/ Level-2 Bharti 2022

Department Name Rajasthan Staff Selection Commission
Designation 3rd Grade Teacher (Level-1 & Level-2)
Total Posts 48000
Pay Scale Rs. 9300- 34800/- (Grade Pay Rs. 3600/-)
Starting Date to Apply 21st Dec 2022
Last Date to Apply 19th Jan 2022
Category Recruitment/ Vacancy
Exam Date 25th Feb to 28th Feb 2023
Official Site http://rsmssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan 3rd Grade Level-1/ Level-2 Vacancy 2022 TSP/ Non TSP

राजस्थान थर्ड ग्रेड भर्ती 2022 के लिए अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के तहत कुल 6018 हजार पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। वहीं गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के लिए 41482 पदों पर के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2022-23 नोटिफिकेशन देखें

लेवल-1 के 21 हजार, लेवल-2 के 27 हजार पद

Non-TSP TSP
Level General Special General Special Total
Level-1 17563 1629 1570 238 21000
Level-2 20471 2319 3896 314 27000
Total 38034 3948 5466 552 48000

आखिर किस विषय में कितने पद और फॉर्म जमा हुए -देखें

भर्ती कुल पद आवेदक औसत
लेवल वन 21000 211948 10
विज्ञान गणित 7435 192781 26
सामा. अध्ययन 4712 258157 55
हिंदी 3176 173175 55
संस्कृत 1808 63031 35
अंग्रेजी 8782 54866 6
उर्दू 806 5722 7
पंजाबी 272 3303 12
सिंधी 9 270  30

Check REET Level-2 Subject Wise Post 2022

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में लेवल-2 के कुल 27 हजार पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। अब सभी अभ्यर्थी निचे दिए गए पदों को सब्जेक्ट वाइज चेक कर सकते है –

Level-2 Subject Wise Vacancies
Subject Name Total Posts
English 8782
Hindi 3176
Science/ Math 7435
Sanskrit 1808
Urdu 806
Punjabi 272
Sindhi 9

राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2022-23 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती-2022 अन्तर्गत अध्यापक लेवल-प्रथम/ द्वितीय के पदों पर आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी को www.sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा।
  • पंजीयन करवाने के पश्चात् sso ID एवं पासवर्ड से लॉगिन किये जाने पर ऑनलाईन वेबसाइट http://sso.rajasthan.gov.in के डेसबोर्ड पर Ongoing Recruitment पर उक्त शिक्षक भर्ती के लिंक पर आवेदन किया जा सकेगा।
  • आवेदन पत्र राज्य के निर्धारित ई-मित्र कियोस्क/जन सुविधा केन्द्र/स्वयं के माध्यम से भर सकते है।
  • आवेदन पत्र भरने वाले प्रत्येक आवेदक (चाहे आवेदक स्वयं ऑनलाइन आवेदन करें या ई-मित्र/जन सविधा केन्द्र से ऑनलाईन करावें) को निर्धारित आवेदन शुल्क तथा रूपये 30 (जीएसटी अतिरिक्त) (ई-मित्र फीस/जनसुविधा) जमा करवाना होगा।
  • अभ्यर्थियों को आवेदन पूर्व में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • आवश्यक सभी डाक्यूमेंट्स फोटो एवं सिगनेचर अपलोड करने हैं।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
Important Links
Apply Online Form Click Here
Check Official Notification Check Here
Official Site Click Here

FAQ- RSMSSB Third Grade Teacher Bharti 2022

Que- राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर भर्ती में लेवल-1 और लेवल-2 के लिए कितने पदों पर भर्ती होगी ?
Ans- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा लेवल-1 के लिए 21 हजार और लेवल-2 के लिए 28 हजार पदों पर भर्ती की जायेगी। कुल 48000 पदों पर भर्ती होगी।

Que 2. तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती आवेदन पत्र 2022 कब जारी होगा?
उत्तर- राजस्थान ग्रेड तृतीय शिक्षक आवेदन पत्र 21 दिसंबर 2022 से उपलब्ध है।

If any candidates have queries or suggestions regarding Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2022-23 Check Level-2 Subject Wise Non-TSP/ TSP Seats then they can comment us.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *